फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला मंचन 9 से, प्रबंधन ने किया बल्ली पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जय भारत कला मंच की ओर से रामलीला का आयोजन 9 अक्तूबर से शुरू कराया जाएगा। इससे पूर्व शनिवार को बल्ली पूजन किया गया। मुख्य यजमान लायंस क्लब के प्रधान पारस गर्ग रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष संगम मार्केट में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी सदस्य पूरी तैयारी में लगे हैं। प्रधान रोकी शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन 9 अक्तूबर से संगम मार्केट में किया जाएगा। इसको लेकर मंच कार्य शुरू कर दिया गया है। बल्ली पूजन रामलीला आयोजन का महत्वपूर्ण और पारंपरिक हिस्सा है। धार्मिक अनुष्ठान में मंच निर्माण के लिए उपयोग होने वाली मुख्य बल्ली (लकड़ी का खंभा) और भूमि की पूजा की जाती है। उद्देश्य आयोजन को शुभ और सफल बनाना, किसी भी बाधा को दूर करना और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें