कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विद्या भारती हरियाणा की ओर से रोहित सरदाना स्मृति मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा प्रांत के विभिन्न संकुलों से पहुंचे विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गीता कन्या विद्यालय की 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छह छात्राओं को भी सम्मान मिला। सम्मान पाने वाली छात्राओं में कक्षा नौवीं की कीर्ति, दसवीं की सरगम और प्रज्ञा तथा कक्षा 12वीं की मुस्कान, सृष्टि और रिदम शामिल रहीं। कार्यक्रम में विजय नड्डा, चेतराम, प्रो. तेजेंद्र शर्मा, रतन चंद्र सरदाना और एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. डॉ. गौरव सैनी मौजूद रहे।