फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रमेश फिर बने कश्यप समाज के अध्यक्ष

विज्ञापन
शाहाबाद। कश्यप समाज की नई कार्यकारणी के पदा​धिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। महर्षि कश्यप बाबा कालू मंदिर में कश्यप समाज की विशेष बैठक शनिवार को हुई, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बैठक में अध्यक्ष रमेश कश्यप, सचिव गुरमीत कश्यप और कैशियर सुदेश कश्यप द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने ताली बजाकर भरपूर सराहना की।
विज्ञापन

तत्पश्चात सदस्यों ने एक बार फिर पुरानी कार्यकारिणी को ही पदभार सौंपने का फैसला सर्वसम्मति से किया। कार्यकारिणी में रमेश कश्यप को पुनः अध्यक्ष, रविंदर कश्यप को उपाध्यक्ष, गुरमीत कश्यप को सचिव, मंगल कश्यप को संयुक्त सचिव, सुदेश कश्यप को कैशियर और राकेश कश्यप को संयुक्त कैशियर नियुक्त किया गया। बैठक में सदस्यों ने सुंदर लाल कश्यप को मुख्य संरक्षक का पदभार सौंपा। इसके अलावा मुख्य सलाहकार पद के लिए सुदेश कश्यप, सोमनाथ कश्यप, रिंकू कश्यप (मिस्त्री ठेकेदार), काका कश्यप, पंडित यशपाल शर्मा, धर्मवीर कश्यप, विक्की कश्यप, सुरेश कश्यप (राजू), वेद प्रकाश कश्यप, मोती राम कश्यप, वीरेंदर कश्यप, प्रदीप कश्यप (बिट्टू), पुन्ना राम कश्यप, गुलशन कश्यप, राम पाल कश्यप, जीतू कश्यप और मंगला कश्यप को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें