फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा त्यागने, बेटियों को शिक्षित करने व जल बचाने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
लाडवा।  मुख्य अति​थि ब्लाॅक समिति पिपली के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट करते स्टॉ
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल काॅलेज, लाडवा, धनोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा मेहरा गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में ब्लाॅक समिति पिपली के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. कुशल पाल ने कहा कि हमारे काॅलेज की एनएसएस ईकाई बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। एनएसएस द्वारा करवाई जाने वाली गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर समाज से जुड़ने व सामाजिक उत्थान की भावना पैदा होती है, जिससे देश को एक जिम्मेदार पीढ़ी मिलती है और ऐसे ही नागरिक देश की उन्नति व प्रगति में सहायक होते हैं। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उपस्थित स्वयंसेवकों को देखकर मुझे अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा हो गईं, जब वह काॅलेज में पढ़ता था तो वह स्वयं भी एनएसएस का स्वयंसेवक रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच सुरमुख सिंह व उजागर सिंह भी उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेवकों ने गांव मेहरा में नशा त्यागने, बेटियों को शिक्षित करने व जल बचाने के लिए गांववासियों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बड़ी गरम-जोशी से भाग लिया। डीएवी काॅलेज, करनाल से डाॅ. बलराम शर्मा, सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष राजनीतिक शास्त्र ने मुख्यवक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में स्वयंसेवकों को भारतीय राजनीति में हो रहे सकारात्मक व नकारात्मक परिवर्तनों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी माह की इस कड़कड़ाती ठंड में भी सभी स्वयंसेवक बड़े ही उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर डाॅ. अशोक कुमार वर्मा, डाॅ.रोमेश सिंह भाल, डाॅ. संदीप बंसल, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. हरनीत कौर, प्रो. सुनीता रानी, डाॅ. वंदना गुप्ता, डाॅ. नीति गोयल, डाॅ. अमित कुमार वशिष्ठ, डाॅ. सुदेश बंसल, व गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें