फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पृथ्वी दिवस पर निकाली रैली, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएवी स्कूल के द्वारा निकाली गई पृथ्वी दिवस पर यात्रा। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीपीएस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 में पृथ्वी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा नौवीं की छात्रा वान्या द्वारा दिए गए भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने पृथ्वी दिवस के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा यशिका ने कविता के माध्यम से धरती की सुंदरता को जीवंत रूप में दर्शाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा निकाली गई रैली रही। छात्रों ने सेक्टर-3 और आसपास के क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सेव अर्थ, सेव फ्यूचर, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल और गो ग्रीन, कीप इट क्लीन जैसे संदेशों वाले आकर्षक प्लेकार्ड भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर बीके कोमल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में मानसिक शक्ति के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन




.....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें