फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र कर्मचारी संघ चुनाव में राकेश मीणा बने प्रधान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महा​सचिव संजय मेहता।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में शुक्रवार को चार गुटों के बीच चले मुकाबले में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। राकेश मीणा ने 47 मत हासिल कर एसोसिएशन की चौधर अपने नाम की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्वक चला जिसमें 123 में से 116 मतदाताओं ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान समाप्त होते ही चुनाव अधिकारी बीबी गौतम ने तुरंत मतगणना शुरू कर दी। हर राउंड का रुझान आते ही गुटों में उत्सुकता बढ़ती रही। परिणाम घोषित होते ही राकेश कुमार मीणा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राकेश मीणा ने 47 मत हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं प्रधान पद के प्रत्याशी अजय कुमार 41 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, गौरव अग्रवाल को 24 और कुलविंद्र को तीन मत मिले। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थक एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। दो साल बाद हुए चुनाव में मत का प्रयोग करने के लिए कर्मचारियों में उत्साह दिखा।

उप प्रधान पद पर भी राकेश मीणा गुट ने कब्जा जमाया। विष्णु सोनी ने 47 मत पाकर उप प्रधान पद पर जीत हासिल की। जनरल सेक्रेटरी पद पर हुए मुकाबले में संजय मेहता ने 62 मतों के साथ जीत दर्ज की। वहीं ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर गौरव धीमान 51 मतों के साथ विजयी रहे। कैशियर पद पर हरीश कुमार ने 62 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। ज्वाइंट सेक्रेटरी और कैशियर के पद पर अजय के गुट के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कर्मचारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। समर्थकों ने नारेबाजी कर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। कई कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम उनके हितों की मजबूती से रक्षा करेगी और रुके हुए कार्य समय पर गति पकड़ेंगे।
विज्ञापन

शांति से संपन्न हुआ चुनाव
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांति से संपन्न हुए। कर्मचारियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और प्रशासन तक उनकी मांगों को मजबूती से पहुंचाएंगे।
कर्मचारी हित में मजबूती से करेंगे कार्य
नवनिर्वाचित प्रधान राकेश मीणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी कर्मचारी भाई-बहनों को सम्मान दिलाना और अधिकारों की रक्षा करना है। हम सभी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति को तत्काल करवाने, एमएसीपी समय पर दिलवाने और ड्रेस अलाउंस सहित सभी भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करेंगे। डायमंड जुबली इयर पर स्वीकृत दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि कर्मचारियों को दिलवाई जाएगी। सभी तरह के बिलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू कर पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी और कर्मचारियों की प्रत्येक जायज मांग को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखकर जल्द समाधान कराया जाएगा। कर्मचारी हित में मजबूती से कार्य करेंगे।

कुरुक्षेत्र। महासचिव संजय मेहता।

कुरुक्षेत्र। महासचिव संजय मेहता।

कुरुक्षेत्र। महासचिव संजय मेहता।

कुरुक्षेत्र। महासचिव संजय मेहता।

कुरुक्षेत्र। महासचिव संजय मेहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें