फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रजवंत कौर के सिर सजा कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया चुनाव में प्रधान पद का ताज कर्ण ग्रुप की रजवंत कौर के सिर सजा है। उन्होंने 435 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी नीलकंठ शर्मा को 21 वोटों से शिकस्त दी। नीलकंठ शर्मा को 414 वोट मिले जबकि रामकुमार गुर्जर 322 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधान पद के लिए 1241 में से 1185 मत पड़े, जिनमें से 14 मत रद्द हुए। पहला मौका है जब किसी महिला के सिर कुंटिया की चौधर का ताज सजा है। रजवंत कौर पहली बार ही प्रधान बनीं है जबकि इससे पहले वह अन्य पदों पर रह चुकी हैं।
विज्ञापन

चुनाव में वरिष्ठ उप प्रधान पर भूषण कुमार ने 452 मत लेकर जीत हासिल की और चंद्रपाल को 49 वोटों से हराया। तीसरे स्थान विक्रम मंडल रहा, जिन्हें 322 वोट मिले। उप प्रधान पद पर नरेश कुमार 524 वोट लेकर विजयी रहे और उन्होंने सतबीर को मात दी, जिन्हें 333 मत मिले। तीसरे स्थान पर ब्रजभूषण रहे, जिन्हें 321 मत हासिल हुए। महासचिव के तौर पर रविंद्र तोमर विजेता रहे, जिन्हें 491 मत हासिल हुए तो वहीं उन्होंने अनिल लोहाट को मात दी, जिन्हें 360 मत मिले। महासचिव पद के लिए तीसरे स्थान पर भारत भूषण रहे, जिन्हें 326 मत मिल पाए। सहसचिव पद पर 455 मतों के साथ मनीष बाल्दा विजेता रहे और उन्होंने रूपेश खन्ना को हराया, जिन्हें 438 मत मिले। इसी पद के लिए तीसरे स्थान पर 288 वोटों के साथ जोगी राम रहे। प्रेस सचिव के लिए अमित कुमार 452 मत लेकर विजयी रहे और प्रमोद कुमार को मात दी, जिन्हें 369 मत मिले। तीसरे स्थान पर योगेश कुमार 361 मतों के साथ रहे। खजांची के लिए 539 मत लेकर अर्जुन सिंह जीते, जिन्होंने सतीश कुमार को हराया। उन्हें 329 मत मिले जबकि तीसरे स्थान पर विकास हांसी 311 मतों के साथ रहे। विजेता रहे उम्मीदवारों के समर्थक चुनाव घोषित होते ही खुशी से झूम उठे और जमकर जश्न मनाया।
चुनाव अधिकारी डॉ. विवेक चावला का कहना है कि कुवि के कम्युनिटी सेंटर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे शुरू हुआ व शाम पांच बजे तक चला और शाम सात बजे तक परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार कुंटिया चुनाव कुवि प्रशासन की देखरेख में कराया गया, जो शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें