फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाहिता की मौत, भड़के परिजनों ने शव सड़क पर रख सुनारिया चौक किया जाम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेशमा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन/झांसा। शांति नगर कुरड़ी (झांसा) में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रेशमा की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुनारिया चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक लाडवा-शाहाबाद हाईवे जाम रखा। सूचना मिलते ही शाहाबाद डीएसपी रणधीर सिंह, बाबैन थाना प्रभारी एवं एएसपी शुभम कुमार, लाडवा थाना प्रभारी प्रेमचंद सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन राजी हो गए और जाम खोल दिया।
विज्ञापन

करीब आठ साल पहले रेशमा (30) की शादी अकरम खान निवासी शांति नगर के साथ हुई थी। रेशमा का शव उसके ससुराल में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। सुसराल पक्ष रेशमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उनको सूचना मिली थी कि रेशमा की मौत हो चुकी है। वह लोग मौके पर पहुंचे तो रेशमा के गले पर रस्सी के निशान थे। आरोप लगाया कि उसके पति अकरम, सास सुखी, ससुर यामीन, जेठ सोनू, देवर मोहित, जेठानी रूखसार व देवरानी आइशा ने उसकी हत्या कर दी। बुधवार को झांसा पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. गौरव कौशिक और डॉ. अनुपमा से मृतका ध्कु का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। वहीं डीएसपी शाहाबाद रणधीर सिंह ने भी परिजनों को सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें