फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डाॅ. गोपीनाथ समेत चार वैज्ञानिकों को राजीब गोयल पुरस्कार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गोयल अवार्ड कमेटी ने प्रतिष्ठित राजीब गोयल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति व गोयल अवार्ड आयोजन समिति के चेयरमैन प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को 45 वर्ष से कम आयु के चार युवा वैज्ञानिकों को यह सम्मान प्रदान किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि चयनित वैज्ञानिकों ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय शोध कार्य कर न केवल ज्ञान-विस्तार में योगदान दिया है बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय व देश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और अनुसंधान संस्कृति को और सशक्त करेगा।
राजीब गोयल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले वैज्ञानिकों में डॉ. गोपीनाथ पैकिरिसामी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (एप्लाइड साइंसेज), डॉ. देबब्रत मैती, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (केमिकल साइंसेज), डॉ. दुर्बा पाल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ (लाइफ साइंसेज) और डॉ. स्मराजित कर्माकर, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च हैदराबाद (फिजिकल साइंसेज) शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक राजीब गोयल पुरस्कार के अंतर्गत एक पदक, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। गोयल पुरस्कार आयोजन समिति की संयोजक प्रो. अनीता भटनागर ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह मार्च या अप्रैल माह में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमें चयनित शामिल होंगे।
यह सम्मान युवा वैज्ञानिकों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और शोध उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने में मील का पत्थर साबित होगा।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

कुरुक्षेत्र। डॉ. स्मराजित कर्माकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें