फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र का राजिंद्र डलहोजी में दिखाएगा कमाल

Sat, 24 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के डलहोजी में 25 अक्तूबर को होने वाली नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र का बॉडी बिल्डर राजेंद्र पांचाल एक बार फिर से कमाल दिखाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल कर चुका राजेंद्र इससे पूर्व हरियाणा में गोल्ड मेडल भी ले चुका है। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के नेशनल जज और कुरुक्षेत्र बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र चौहान राजू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 100 से अधिक बॉडी बिल्डर भाग लेंगे। 
हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा से पांच बॉडी बिल्डरों का चयन किया गया है। इनमें कुरुक्षेत्र से राजेंद्र पांचाल और भारत भूषण के अलावा गुडग़ांव के दो और पानीपत का एक बॉडी बिल्डर शामिल है। 
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि वे इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करेगा। राजेंद्र के अनुसार अब उसका अगला टारगेट मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप जीतना है। जो जल्द ही महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें