फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजेश वर्मा फिर बने रामलीला समिति के सर्वसम्मति से प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक बार फिर राजेश वर्मा को सर्वसम्मति से समिति का प्रधान बनाया गया। प्रधान बनने के बाद उन्होंने कहा कि जो विश्वास उन पर जताया गया है वो उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पिछले सालों की तरह भविष्य में भी न केवल रामलीला मंचन को और अधिक अच्छा रूप दिया जाएगा बल्कि महाशिवरात्रि कार्यक्रम को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारिणी के बारे में कहा कि डॉ अशोक निर्मल चेयरमैन, जोगध्यान व सुशील गर्ग सरंक्षक, कुश गर्ग निदेशक, अनिल मलिक संगीत निदेशक, राजेश वर्मा प्रधान, हेमंत सैनी सचिव, इशू कम्बोज कोषाध्यक्ष, नरेश गर्ग व राकेश कम्बोज उपप्रधान, विपिन कम्बोज व विपिन शर्मा सहसचिव, अमित सिंघल मंच सचिव, राकेश गर्ग मंच प्रबंधक, रणित कम्बोज प्रबंधक व राजेश अरोड़ा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी घोषणा के पश्चात बैठक में महाशिवरात्रि कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसकी बारे में समिति के सचिव हेमंत सैनी ने बताया कि 27 जनवरी से शहर में प्रभात फेरी शुरू की जाएगी व 26 फरवरी को शहर में भगवान भोले नाथ की भव्य बरात निकाली जाएगी जो शिवाला रामकुंडी पर संपन्न होगी जहां भोले बाबा और माता पार्वती का विवाह आयोजित किया जाएगा। वहीं समिति के मंच सचिव अमित सिंघल ने बताया कि भगवान भोले की बरात व अन्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें