शाहाबाद। श्री सनातन धर्म कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की बैठक माजरी मोहल्ला जीओ गीता श्री रघुनाथ मंदिर में हुई। सभा की नई कार्यकारिणी के गठन के उद्देश्य से आयोजित बैठक में पंडित राजेश शास्त्री को सर्वसम्मति से कर्मकांडी ब्राह्मण सभा का प्रधान बनाया गया है। पंडित राजेश शास्त्री ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पंडित चंद्रपाल, पंडित रवि जेटली व पंडित सुनील वशिष्ठ को संरक्षक, पंडित अशोक को उप-प्रधान, पंडित नितिन को महासचिव, पंडित सोनम कोदंड को सचिव तथा पंडित संजय कोदंड को सभा का कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।
पंडित अशोक वत्स, पंडित सुखविंदर, पंडित संदीप, पंडित ऋषि राज, पंडित प्रवीण, पंडित सुशील, पंडित भारत, पंडित राकेश सेमवाल, पंडित योगराज, पंडित पंकज एवं पंडित पीयूष राव ब्राह्मण सभा में कार्यकारी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। प्रधान चयनित होने पर सभा के सदस्यों ने पंडित राजेश शास्त्री का स्वागत किया। नव चयनित प्रधान ने बताया कि सभा द्वारा नव संवत 2082 के उपलक्ष्य में 30 मार्च को संगीतमयी 11 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं हरि नाम संकीर्तन का आयोजन सायं चार बजे गुड़ मंडी में प्राचीन शिवालय मंदिर में होगा।