फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान बने राजेश कंसल

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राइस मिल एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान राजेश कंसल के साथ राइस मिलर्स । विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राइस मिल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सतीश बंसल ने राजेश कंसल के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा। इस प्रस्ताव पर सभी राइस मिलरों ने सहमति जता दी। नवनियुक्त प्रधान राजेश कंसल ने कहा कि वे व्यापारियों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। राइस मिल मालिकों को चावल की डिलीवरी देने और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलकर राइस मिलरों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेगा। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक कोचर ने की। बैठक में करीब 24 राईस मिलरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वेद प्रकाश खोसला, दिनेश कुमार, दीपक सिंधवानी, उमेश कुमार, मनोज कुमार, विवेक गर्ग, प्रवीण, राजेश, राजेंद्र कुमार, हरिंद्र वधवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें