फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अल सुबह बारिश तो दिन में खिली धूप, शाम को फिर हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप खिल उठी, जिससे मौसम सुहावना नजर आया। हालांकि वीरवार अल सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ाने का काम किया। जबकि दिन में धूप खिलने से जहां मौसम साफ होने लगा तो वहीं धान की फसल की चिंता कर रहे किसानों को भी राहत मिली। जबकि देर शाम मौसम ने फिर से करवट ली और आसमान में बादल छा गए और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम को खराब होते देख किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से बारिश होने के चलते धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। बारिश व तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में बिछ गई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम 23.2 डिग्री रहने की संभावना है।

वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से अब सुबह और शाम के समय पारे में कमी देखने को मिल रही हैं। सुबह के समय न्यूनतम पारा 23 डिग्री तक रहने लगा है, जिससे मौसम में ठंडक का आभास अब होने लगा है। जबकि देर रात भी अब पारा 26 डिग्री तक पहुंचने लगा है। किसान रामसिंह, धर्मबीर सिंह और रमेश कुमार का कहना है कि अब धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी हैं, बारिश होने से धान की फसल को नुकसान हो रहा था। बारिश होने से कई जगहों पर धान की फसल बिछ गई हैं। हालांकि अभी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अब बारिश हुई तो फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई हैं। जबकि देर रात हल्की बारिश होने के आसार भी बने हुए है। हालांकि रविवार को सुबह हल्की धूप खिलने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना बनी हुई हैं। इससे किसान धान की कटाई आराम से कर सकेंगे और धान की फसल को नुकसान होने की संभावना भी बहुत कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें