फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से भीगी सूरजमुखी और मक्का की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाम के समय अचानक हुई बारिश से अनाज मंडी में किसानों का नुकसान हुआ है। सूरजमुखी और मक्की की फसल सुखाने आए किसानों ने फसल को इकट्ठा करना शुरू किया, लेकिन फिर भी 20 प्रतिशत के करीब फसल बारिश में बह गई। किसानों की माने तो इस बारिश से सूरजमुखी की फसल को अधिक नुकसान हुआ है, जबकि मक्की की फसल का नुकसान कम हुआ है। उधर नेफेड के बकाया उठान से भी किसान चिंतित है। किसान रमेश, प्रितपाल और सुखबीर सिंह ने बताया कि कई दिन पहले नेफेड ने उनकी फसल खरीद ली थी, लेकिन उठान अभी तक नहीं किया। नेफेड के उठान करने के बाद ही किसानों के पैसे आते है।
विज्ञापन




जल्द होगा उठान : रवि नैन
नेफेड के मैनेजर रवि नैन ने बताया कि नेफेड द्वारा 77 हजार कट्टे सूरजमुखी खरीदी गई थी, जिसके बाद उठान लगातार जारी रहा और कैथल में इन कट्टों को भेजा गया, लेकिन कैथल में जगह फुल होने के बाद बकाया करीब नौ हजार कट्टों का उठाव नहीं हो सका और इसमें देरी हुई। अब इंद्री में उन्हें जगह मिली है और बकाया नौ हजार कट्टों का उठान भी मंगलवार तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें