कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली दो मुख्य सड़कों सहित कई अन्य सड़कों का भी निर्माण कार्य अटका हुआ है। मौसम में लगातार बदलाव व बारिश के चलते अटके इस कार्य से जहां लोगों की राह मुश्किल हो रही है वहीं हर समय हादसे की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन मौसम साफ होने की बाट जोह रहा है तो वहीं राहगीर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने की। स्थिति यह है कि निर्माण कार्य के चलते इन सड़कों को उखाड़ दिया गया ताकि फिर से सामग्री डालकर नई सड़क बनाई जा सके लेकिन बारिश ने हर ओर से मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च होने हैं, जिसके लिए पिछले दिनों चुनाव आचार संहिता से पहले टेंडर भी जारी कर दिए गए थे। इन सभी सड़कों से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन इनका निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
दो करोड़ 80 लाख से बनना है उमरी चौक से पावर ग्रिड रोड का एक हिस्सा
जीटी रोड उमरी चौक से यह रोड सेक्टर 30, सेक्टर तीन, सेक्टर आठ, सेक्टर 29, जिंदल सिटी, पलवल, पंकज कॉलोनी, लोटस सिटी, सेक्टर आठ आयुष विश्वविद्यालय व आयुर्वेदिक कॉलेज को जोड़ते हुए सुंदरपुर पुल के पास केडीबी रोड से मिलता है। सेक्टर 30 से पावर ग्रिड कॉम्पलेक्स तक सड़क 10 साल से खस्ता हालत में है। पुलिस प्रशासन ने इसी रोड से भारी वाहनों की आवाजाही डायवर्ट की हुई है तो वहीं इस रोड का गीता जयंती महोत्सव व अन्य आयोजन पर श्रद्धालु एवं पर्यटक भी प्रयोग करते हैं। करीब एक साल पहले एक साइड के रोड का निर्माण किया गया था लेकिन यह छह माह तक भी भार सहन नहीं कर पाया और मरम्मत करनी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर का निर्माण करीब 20 दिन पहले शुरू किया गया था। इस पर दो करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होने हैं।
दो करोड़ 60 लाख से बनाया जाना है सेक्टर चार व आठ को जोड़ने वाला रोड
उमरी चौक सेक्टर 30 से एक मुख्य रोड सेक्टर चार, आठ को जोड़ते हुए श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, सीआईए स्टाफ, पॉलिक्लीनिक व कई शिक्षण संस्थानों को जोड़ते हुए आगे केडीबी रोड से ही मिलता है। पिछले कईं वर्षों से खस्ताहाल इस रोड से निकलना भी दूभर है। करीब 20 दिन पहले ही इस रोड का निर्माण भी शुरू किया गया था। इस पर दो करोड़ 60 लाख रुपये का बजट खर्च होना है।
आयुर्वेदिक कॉलेज से सर्किट हाउस चौक तक भी होना है सड़क निर्माण
श्री कृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज चौक से सर्किट हाउस चौक तक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जो बारिश के चलते अटका हुआ है। करोड़ों की लागत से न केवल यह सड़क बनाई जा रही है बल्कि इसे चौड़ा भी किया जा रहा है। लगातार बारिश का मौसम रहने से अटके इस निर्माण कार्य से भी राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सभी सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका शुरू : अभय
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय यादव का कहना है कि उक्त सभी सड़कों के टेंडर आचार संहिता लागू होने से पहले ही हो चुके थे तो निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। मौसम में बदलाव के चलते कार्य में बाधा रही है।
कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर सड़क में पड़े गहरे गड्ढों से बारिश का जमा हुआ पानी निकालता हुआ एक मजदू
कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर सड़क में पड़े गहरे गड्ढों से बारिश का जमा हुआ पानी निकालता हुआ एक मजदू