फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी सर्दी, लोग घरों में दुबके

विज्ञापन
Rain - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समय के समय बूंदाबांदी ने कड़ाके की सर्दी कर दी। रही सही कसर शाम को रात 8 बजे के बाद पूरी कर दी। बारिश शुरू हो गयी जो देर रात तक होती रही। लोग सर्दी और बारिश से बचने के लिए जल्द ही बाजार से काम निपटा कर घर को जाते हुए दिखाई दिए। वहीं डॉक्टरों ने इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह के समय हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी काफी बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों से ढके दिखाई दिए। जगह-जगह लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़े पहनकर अपने काम पर निकले।
मंडी में सब्जी लाने वाले किसान और मजदूर भी सर्दी से बेहाल नजर आए। पिछले कुछ दिनों से तापमान 18 से 11 डिग्री के आसपास रहता था। वीरवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान लगातार गिरने लगा है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल सर्दी के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि सुबह साढे़ सात बजे तक सड़कों पर बमुश्किल आवागमन हो पाता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। कंपकंपा देने वाली सर्दी में दुपहिया वाहन चालक तो सुबह के समय सफर करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। सर्दी के चलते अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

आखिर कब जलेंगे अलाव
कड़ाके की सर्दी से कांप रहे दोआबा में जन-जन का बुरा हाल है। लोगों को गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिल पा रही है। सर्दी में सफर करने वालों का बुरा हाल है। बस, टैंपो, टैक्सी से उतरने के बाद लोग चौराहों पर पहुंचते ही अलाव की तलाश में भटकते नजर आए। अलाव न मिलने पर वह चाय पीने के बहाने भट्ठियों में हाथ सेंकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें