कुरुक्षेत्र। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं की रेलवे ने राह आसान की है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख रेलवे विभाग ने 29 सितंबर से दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिनका ठहराव धर्मनगरी में भी होगा। इसके लिए रेलवे विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल वातानुकूलित श्रेणी कोच ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुककर यात्रियों को राहत देने का काम करेंगी। इसके लिए रेलवे की ओर से खाका तैयार कर इन ट्रेनों को 29 सितंबर से पटरी पर उतारा जा रहा है।
बॉक्स
कुरुक्षेत्र में ठहराव
ट्रेन नंबरआगमन-प्रस्थान
ट्रेन नंबर 0407101:3801:40
ट्रेन नंबर 0407215:3015:32
ट्रेन नंबर 0408101:3801:40
ट्रेन नंबर 0408215:3015:32
यात्रियाें को मिलेगी राहत : विनोद कुमार
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि यात्रियों की मांग और भीड़भाड़ ज्यादा होने के चलते दो समर ट्रेनों को उतारा जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 29 सितंबर को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वही ट्रेन नंबर 04081 का 30 सितंबर को और 04082 का दो अक्टूबर को पहले वाली स्पेशल ट्रेन की समय सारणी के अनुसार ही संचालित किया जाएगा।