फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की महिला कर्मचारी के घर से 25 हजार की नगदी और 3 लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद शादी में गई रेलवे कॉलोनी थानेसर निवासी राजरानी के घर से 25 हजार रुपये की नगदी और करीब 3 लाख रुपये से जेवरात चोरी हो गए। पुलिस को सौंपी शिकायत में रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत राजरानी ने बताया कि वह सोमवार को शाहाबाद अपने रिश्तेदारी में शादी में गई थी। मंगलवार को जब उसने अपने घर में आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। बताया कि सोमवार की रात को चोरों ने उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नगदी और उसके व उसकी पुत्रवधु के करीब 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शाहाबाद शुगरमिल के पास चोरों ने न्यू मारकंडा इलेक्ट्रानिक की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकान के मालिक सुखबीर सिंह निवासी गांव यारा तहसील शाहाबाद की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में सुखबीर सिंह ने बताया कि वह शुगरमिल के पास स्थित डीडी विहार कालोनी में न्यू मारकंडा इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान करता है। 23 फरवरी शनिवार रात को वह अपनी दुकान को ठीक-ठाक बंद करके गया था, लेकिन जब वह 24 फरवरी को सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान की शटर के ताले टूटे हुए थे, जब वह अंदर गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि चोर उसकी दुकान से अलग-अलग कंपनी की 7 एलईडी, 3 वाशिंग मशीन, एक इनवर्टर व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें