फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जघन्य वारदात के बाद जागा रेलवे प्रशासन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे जंक्शन का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाल ही में रेलवे स्टेशन परिसर में हुए एक जघन्य अपराध ने न केवल धर्मनगरी का नाम धूमिल किया, बल्कि रेलवे प्रशासन को भी झकझोर कर रख दिया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में स्टेशन पर कार्यरत टेक्नीशियन भजन लाल की संलिप्तता ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

अब रेलवे प्रशासन ने इस घिनौनी घटना से सबक लेते हुए स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का फैसला लिया है इसके चलते अब प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर की निगरानी के लिए नए हाई विजिबिलिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही पुराने कैमरों की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।
कई कैमरों की वायर बदली गई है और उनके ऐंगल को भी इस तरह से सुधारा गया है ताकि स्टेशन के हर कोने की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। अब प्लेटफार्म संख्या चार और पांच, जहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, वह अक्सर सुनसान रहता है वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों, टिकट खिड़की, फुटओवर ब्रिज और प्रतीक्षालय में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे स्टेशन पर तीसरी आंख की निगरानी रहेगी।

कुरुक्षेत्र। रेलवे जंक्शन का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें