फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे रोड पर मिठाई की दुकान और गोदाम पर छापामारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लिए गए मिठाइयों के
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन में बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर रेलवे रोड पर एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार की दुकान और गोदाम पर छापामारी की। इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। टीम ने गोदाम से अलग-अलग मिठाई के सैंपल एकत्रित किए। उड़न दस्ते के प्रभारी अनीश मलिक और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक डॉ. अमित चौहान के मार्गदर्शन में हुई छापामारी में टीम ने पांच लीटर चाशनी को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही मिठाई तैयार करने वाली जगह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अनीश मलिक ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम पहले से सतर्क है। प्रदेश में कई जगह पर छापामारी की गई है। रेलवे रोड पर एक मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, स्पंज रसगुल्ला और कलाकंद का सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब में सैंपल की जांच के दौरान कोई गड़बड़ी या सैंपल अनफिट मिला तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे भी टीम की छापामारी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें