फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छपरा के राहुल ने पूरा किया दादा का सपना, एचसीएस परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा के गांव छपरा के राहुल सैनी ने भारतीय रिजर्व बैंक में प्रबंधक रहते हुए एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की है। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रतिदिन पांच घंटे पढ़ाई की और अपने दिवंगत दादा का सपना पूरा किया।
विज्ञापन

वीरवार शाम को परिणाम जारी होने के बाद देर रात तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। राहुल सैनी ने कहा कि वे एचसीएस अधिकारी के रूप में ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे। उनका लक्ष्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बैंक में रहते हुए वे जनता की इस तरह सेवा नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह विकल्प चुना। राहुल सैनी ने अपनी सफलता को बिना खर्ची-बिना पर्ची की पारदर्शी भर्ती प्रणाली का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से ही एक सामान्य किसान परिवार के बेटे को एचसीएस अधिकारी बनने का अवसर मिला है। राहुल सैनी ने युवाओं को निराश न होने और लगातार मेहनत करने का संदेश दिया, यह कहते हुए कि आज का तंत्र मेहनती युवाओं के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें