फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी : जागरूकता संग हंसी-ठिठोली

विज्ञापन
द्रोणाचार्य स्टेडिय में राहगीरी कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में साइबर थीम पर आधारित राहगीरी का आयोजन किया गया। तीन साल के बाद दूसरी बार हुए इस आयोजन में नागरिकों में खूब उत्साह रहा। हंसी ठिठोली, चुटकले, नाच-गाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के साथ नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया गया। पैदल चाल के दौरान धर्मनगरी भारत माता की जय से गूंज उठी। वहीं हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने नाटक के जरिये नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया।
राहगिरी नोडल अधिकारी जय सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से द्रोणाचार्य स्टेडियम में राहगीरी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कूली और खेल विभाग के बच्चों के साथ नागरिकों ने साइबर जागरूकता पैदल चाल में भाग लिया। 1930 मीटर की इस पैदल चाल में हाथों में साइबर जागरूकता की तख्ती लेकर पूरा किया।
विज्ञापन

इस पैदल चाल को मुख्य अतिथि एएसपी कर्ण गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। साइबर जागरूकता राहगीरी में हंसी मस्ती और चुटकुलों के साथ जागरूकता संदेश दिया गया। प्राध्यापक शिव कुमार और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हरिकेश पपोसा ने पुलिस प्रवक्ता के साथ मिलकर अपने चुटकुलों से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने साइबर जागरूकता के बारे में विस्तार से समझाया। मंच पर गानों की धुन पर लोग झूमते नजर आए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि जिला पुलिस समय-समय पर साइबर अपराध के प्रति जागरूक करती है। इसमें साइबर अपराध, ठगी से बचने और शिकार होने पर कैसे शिकायत करें की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार, दीपक चोपड़ा, प्रदीप झांब, सुशील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें