फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रबजोत ने जीता राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रबजोत अपनी कोच आरजू सैनी के साथ। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश में 3 से 7 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन की छात्रा रबजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 20 किलो भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन


रबजोत कौर कक्षा पांचवीं की छात्रा है और खेल का अभ्यास वह स्कूल की कोच आरजू सैनी और कुरुक्षेत्र सेक्टर-5 स्थित अमेजिंग स्टेप्स मार्शल आर्ट्स अकादमी में कोच अंकिता सैनी के मार्गदर्शन में करती है। उनकी मेहनत और समर्पण का ही नतीजा है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप से विजेता खिलाड़ी के लौटने पर जिला कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया।

प्रधान अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड पर रबजोत का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद विजेता छात्रा का घर तक स्वागत जुलूस निकाला जिसमें माता-पिता, रिश्तेदार और मित्रगण शामिल हुए। एसोसिएशन प्रधान अशोक कुमार सैनी ने रबजोत और उसके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना गर्व की बात है।

कुरुक्षेत्र। रबजोत अपनी कोच आरजू सैनी के साथ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें