फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलरत्न अवार्ड पाकर गदगद हुईं रानी रामपाल

विज्ञापन
अवार्ड के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
आज रानी रामपाल के लिए बेहद खुशी का दिन था, क्योंकि आज भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजी गई हैं। पत्रकारों से बातचीत में रानी रामपाल ने कहा कि वह काफी दिनों से इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थीं और कुछ दिनों से अवार्ड सेरेमनी को लेकर अभ्यास भी किया जा रहा था, लेकिन आज 28 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यान चंद की जयंती पर सुबह 11 बजे उन्हें यह अवार्ड ऑन लाइन दूसरे नंबर पर प्रेजिडेंट रामनाथ कोविदं द्वारा सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह खुशी के पल थे और अगर कोरोना का दौर न होता तो यह खुशी दोगुनी हो जाती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोरोना का दौर न होता तो वह इस सेरेमनी में अपने कोच द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह, पिता रामपाल व माता राममूर्ति को अपने साथ अवश्य लेकर जाती। रानी रामपाल ने कहा कि उनके लिए बहुत बड़ा अवार्ड है और इस बात की बेहद खुशी है कि वह इस अवार्ड को प्राप्त करने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। रानी ने कहा कि इस अवार्ड से उनकी जिम्मेदारी को ओर भी बड़ा दिया है और इसलिए उनका प्रयास होगा कि वह हॉकी के ग्राफ को पहले से ज्यादा ऊंचाई पर लेकर जाएं। रानी ने कहा कि अब उनका ध्यान मात्र अगले वर्ष होने वाले ओलंपिक पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि वह हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने इस अवार्ड के लिए उनकी सिफारिश की। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड नये हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और अन्य खिलाड़ियों को बेहतर खेलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें