फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक अधिकारी के व्यवहार पर उठाए सवाल, विरोध में उतरी बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन ने उपभोक्ता फोरम के एक अधिकारी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन कार्रवाई की मांग के लिए फोरम के विरोध में भी उतर आई है और एलान किया है कि मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र अत्री ने बताया कि फोरम अधिकारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं जिनमें उनके अनुचित व्यवहार और दुर्व्यवहार के आरोप हैं। पहले भी इस मामले में उनको सूचित किया गया था लेकिन उनका व्यवहार आज भी वैसा ही है।
सोमवार को भी एक अधिवक्ता के साथ अनुचित व्यवहार किया गया जबकि ये पहले सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं। वे मामले के लिए फोरम में गए लेकिन अधिकारी ने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी जिससे अधिवक्ताओं में गहरा रोष है।
विज्ञापन

इसी के चलते ही एसोसिएशन ने फोरम का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस मामले में न फोरम अध्यक्ष और न ही किसी अन्य कर्मी से प्रयास के बावजूद संपर्क हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें