फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद में अब क्वालिटी कट की मार, 400 रुपये का अंतर मिटने की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद को लेकर किसानों का आंदोलन समाप्त होने के बाद अब तक 4223 किसानों की 10742.48 एमटी फसल खरीदी जा चुकी है, लेकिन सूरजमुखी की खरीद में अब क्वालिटी कट की मार किसानों पर पड़ रही है। वहीं अब किसानों को एमएसपी के बराबर रेट को लेकर 400 रुपये के अंतर को सरकार की ओर से पाटे जाने की दरकार है। यह अंतर कब तक मिट सकेगा, यह स्पष्ट कहने को कोई तैयार नहीं है। ऐसे में किसान पशोपेश में दिखाई दे रहा है। किसानों की मानें तो क्वालिटी कट ही करोड़ों रुपये बनता है।
विज्ञापन

हालांकि किसान आंदोलन के दौरान किसानों व सरकार के बीच हुए समझौते के बाद अधिकारियों के पास अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं पहुंचे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अधिकृत की गई एजेंसी हैफेड सूरजमुखी की फसल उसकी क्वालिटी के आधार पर 4800 से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद कर रही है। किसानों की मानें तो खरीद एजेंसी अपनी मनमानी अनुसार ही रेट तय कर रही है। किसानों को उसकी कमजोर क्वालिटी बताकर कम रेट लगाए जा रहे हैं। अधिकतर फसल 4800 रुपये के भाव से ही खरीदी जा रही है जबकि अधिकारियों का दावा है कि जैसी फसल होगी वैसा ही रेट होगा।

60 हजार एकड़ से ज्यादा रकबा
बता दें कि इस बार प्रदेशभर में सूरजमुखी का रकबा बढ़ा है। 13 हजार से ज्यादा किसानों ने यह फसल तैयार की है, जिसका 60 हजार एकड़ से ज्यादा रकबा है। किसानों की मानें तो सरकार द्वारा ऐसी फसलें तैयार करने की नीति के तहत ही उनका रुख सूरजमुखी की ओर हुआ है।
विज्ञापन


बैकफुट पर आई सरकार, अभी है इंतजार : राकेश बैंस
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेेश प्रवक्ता राकेश बैंस का कहना है कि आंदोलन के दौरान तय हुआ था कि हैफेड पांच हजार रुपये के रेट से खरीद करेगी जबकि एक हजार रुपये भावांतर योजना के तहत किसानों के खाते में जारी कर दिए हैं। बाकी 400 रुपये अंतरिम राहत के तहत जारी किए जाएंगे, लेकिन इस समझौते से सरकार बैकफुट पर आ गई है। एमएसपी पर क्वालिटी की कोई बात नहीं रहती। हैफेड को पूरे पांच हजार रुपये के रेट पर खरीद करनी चाहिए। अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। 400 रुपये कब तक जारी होंगे, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। भाकियू अभी इंतजार में है कि सरकार किसानों की पूरी भरपाई कर देेगी।

हैफेड ने अब तक खरीदी 10742.48 मीट्रिक टन सूरजमुखी
कुरुक्षेत्र जिले की छह मंडियों में सूरजमुखी की खरीद की जा रही है, जहां से सोमवार को 2003.18 मीट्रिक टन फसल की खरीदी तो अब तक हैफेड ने 10742.48 मीट्रिक टन सूरजमुखी की फसल खरीद की जा चुकी है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा के मुताबिक 19 जून को हैफेड एजेंसी ने बाबैन मंडी से 90.70 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 150 एमटी, झांसा मंडी से 182 एमटी, लाडवा मंडी से 26 एमटी, शाहाबाद मंडी से 1510 एमटी और थानेसर मंडी से 43.98 एमटी सूरजमुखी खरीद की गई। अब तक हैफेड एजेंसी ने 4223 किसानों की कुल 10742.48 एमटी सूरजमुखी की फसल को खरीदा है। उन्होंने कहा हैफेड द्वारा 3815.51 मीट्रिक टन सूरजमुखी की फसल का उठान किया जा चुका है।

अभी सरकार का आदेश पत्र नहीं पहुंचा
हैफेड के जिला प्रबंधक शमशेर सिंह का कहना है कि एजेंसी की ओर से 4800 से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव दिया जा रहा है जबकि एक हजार रुपये भावांतर योजना के तहत जारी किए जा रहे हैं। बाकी अंतर को भी सरकार की ओर से पूरा किया जाना है। किसान फसल खरीद को लेकर खुश है। किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें