फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर और 20 हजार चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। नंद कॉलोनी में बंद पड़े मकान में चोरों ने गहने व 20 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस में दर्ज शिकायत में पूनम आर्य ने बताया कि वह नौ जून को वह अपने मायके गांव पाली (हिसार) गई थी। 11 दिन बाद 19 जून को घर आई तो उसे अंदर का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पाया तो अलमारी व बेड का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का कड़ा, तीन जोड़ी पायल, टॉप्स, बालियां, करीब 20 हजार नकद सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित कराए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें