फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता समारोह में पंजाब के लोक नृत्य झूमर से बांधा समा

विज्ञापन
पिहोवा। गीत जयंती समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के तीसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशासन व श्री कृष्ण कृपा गोशाला की तरफ से सरस्वती चौक पर गीता पाठ का आयोजन करवाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त कमलजीत सिंह एंड पार्टी ने पंजाब का झूमर, मध्यप्रदेश से माया राम एंड पार्टी की ओर से कुटुंबा से समा बांधा। हरपाल नाथ की ओर से बीन की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का उद्देश्य परमात्मा, आत्मा और सृष्टि विधान के ज्ञान को स्पष्ट करना है। जीवन की हर समस्या का समाधान गीता में मिलता है। गीता के प्रत्येक श्लोक में जीवन के हर प्रश्न का उत्तर शामिल है। ऐसा कोई मनुष्य नहीं जिसके जीवन में कष्ट और परेशानियां न हों लेकिन ऐसे दुखद समय का सामना करने का हौसला केवल गीता से ही प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि गीता के कर्मयोग संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन सरस्वती के पावन पट पर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से लोगों तक न केवल भगवान श्रीकृष्ण का पवित्र संदेश पहुंचा बल्कि इस आयोजन से उनके जीवन में निष्काम कर्म की महत्ता का भी अहसास हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मंच का संचालन उमाकांत शास्त्री ने किया। समारोह में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मार्केट कमेटी प्रधान पिहोवा तरणदीप सिंह वड़ैच, तहसीलदार पूनम सोलंकी, सचिव नगर पालिका अशोक कुमार, बीडीपीओ भजनलाल शर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. मनीष वत्स, खंड कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, दीपक बवेजा, भीम सैन रहेजा सभी पार्षद पिहोवा व इस्माईलाबाद सहित गांवों के सरपंच व पंच और सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें