कुरुक्षेत्र। पंजाब का रहने वाले एक युवक सीआईए दो की टीम ने शाहाबाद के नौगजा पीर के पास से गिरफ्तार कर उससे 10 किला 230 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद की है। आरोपी को पहचान गुरदासपुर जिला के कपुरा गांव के मनजीत सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है, जिसे अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए की टीम बुधवार को शाम नौगजा पीर शाहाबाद के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मनजीत सिंह अपने ट्रक में अन्य सामान लोड करके कलकता, झारखंड, बिहार जाता हैं और वापस आते समय वहां से ट्रक में चूरा-पोस्त लेकर आता है। वह आज वापस आते हुए ट्रक में चूरा-पोस्त लेकर शाहाबाद होते हुए पंजाब जायेगा। सूचना पर टीम ने एनएच-44 नौगजा पीर शाहाबाद के पास नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को उक्त ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रोककर मनजीत सिंह काबू कर उसके सामने उसके ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक से उक्त मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद