फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए टीम ने रेलवे रोड से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखदीप कुमार निवासी संजय कॉलोनी पटियाला पंजाब सस्ते रेट पर अन्य राज्य से डोडा पोस्त खरीद कर इलाके में बेचता था। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम श्रद्धानंद चौक पर गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुखदीप कुमार काफी समय से डोडा बेचने का धंधा कर रहा है। आरोपी यूपी, एमपी व राजस्थान से सस्ते रेट पर डोडा/चूरा पोस्त खरीदकर हरियाणा-पंजाब में महंगे दाम पर बेचता है। आज भी आरोपी नशीला पदार्थ बेचने के लिए रेलवे रोड पर घूम रहा है। सूचना पर टीम रेलवे रोड पर पहुंची। यहां टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे को काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 किलो 580 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें