फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएस किंग्स ने शाहाबाद स्ट्राइकर्स को 62 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हबाना में मंगलवार को एमपीएल टूर्नामेंट का लीग मुकाबला खेला गया। इसमें पीएस किंग्स ने शाहाबाद स्ट्राइकर्स को 62 रन से हराकर जीत दर्ज की। पीएस किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में शाहाबाद स्ट्राइकर्स की टीम 18.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

पीएस किंग्स की जीत में पुनीत कश्यप की गेंदबाजी निर्णायक रही। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। पीएस किंग्स की ओर से अंकित सुधपुर ने 14 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पांच छक्के और एक चौका लगाया। अनुज तेओरा ने 32 गेंदों पर 41 रन और धर्मेंद्र ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। अनीप ने 13 गेंदों पर नाबाद 40 रन का योगदान दिया।


शाहाबाद स्ट्राइकर्स का प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा कर रही शाहाबाद स्ट्राइकर्स की ओर से जसकरण सिंह ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाए। अक्षत सिंह ने 22 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। हालांकि, दोनों की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में शाहाबाद स्ट्राइकर्स की ओर से जसकरण सिंह और राहुल सरस्वाल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें