फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर गांवों में भी हर सुविधा मुहैया करवाना ही सरकार की प्राथमिकता : गोयल

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास करते बच्चे साथ में पूर्व मं
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भाजपा सरकार में गांव में भी शहर की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसके चलते गांवों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यह कहना है पूर्व मंत्री असीम गोयल का। वे यहां गांव रोशनपुर, जैतपुरा व गांव जंधेडी में पेयजल सप्लाई की नई लाइन का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई दबने की अनुमानित लागत एक करोड़ 72 लाख रुपये होगी। गांव निवासी लंबे समय से पेय सप्लाई की नई पाइप लाइन की मांग लगातार कर रहे थे।
विज्ञापन

नायब सरकार ने जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए तीनों गांवों में पेय जल सप्लाई की नई पाइप दबाने को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि आज नायब सरकार प्राथमिकता से शहरों की तरह गांवों में भी हर सुविधा प्राथमिकता के साथ दे रही है। विकास कार्यों का रथ पूरे प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नायब सरकार ने सख्ती से निर्देश जारी किए है कि किसी भी अधिकारी की वजह से आमजन के कार्य न लटके और न ही आम जनता को अपने कार्य के लिए इधर उधर धक्के खाने पड़ें। सरकार की प्राथमिकता आम जनता को घर द्वार पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें