फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान

Tue, 11 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक कर चर्चा करते भाकियू शहिद भगत सिंह के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से सोमवार को अनाज मंडी स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े बिजली समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को आलू के भाव में अंतर के मुद्दे को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोढ़ी और लखविंदर सिंह चडियाला ने की। जिला प्रधान संजू लंबरदार ने बताया कि बैठक में बिजली के मुद्दे को लेकर चल रहे मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। किसान यूनियन ने बिजली अधिकारियों को अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन लगातार आवाज उठाती रहेगी।

जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा ने बताया कि 25 अगस्त को आलू के भाव में अंतर के मुद्दे को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों और आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान बिजली से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ किसानों की अन्य समस्याओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला प्रधान संजू लंबरदार, जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, प्रचार मंत्री ईश्वर कपूर, ब्लॉक प्रधान विपिन आलमपुर, राजेश भरा, सीशन लंबरदार, गुरजंट सिंह, रविंद्र और चंद्रभानपुर सहित अन्य किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें