फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी के बैंक खाते फ्रीज किए जाने का जारी रहा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैंक खाते फ्रीज किए जाने का हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी विरोध जारी रखा। कामकाज ठप कर न केवल हड़ताल पर रहे बल्कि जिला सचिवालय भी पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार परमजीत सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। सहायक सुपरवाइजर हरकीरत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 15 अप्रैल तक बैंक खातों को खोलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि 15 अप्रैल तक उनकी मांग नहीं मानी गई, तो फिर कमेटी के अधीन काम कर रहे प्रदेशभर के कर्मचारी लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले कर्मचारियों ने कमेटी के मुख्यालय में हड़ताल करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सहायक सुपरवाइजर हरकीरत सिंह ने कहा कि अगर किसी भी तरह से गुरु घर के फंड का दुरुपयोग हुआ है, तो सरकार उसकी जांच करवाएं परंतु संस्था के बैंक खाते डेबिट फ्रीज करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इससे गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध भी काफी प्रभावित हो रहा है, जिसका उत्तरदायित्व सरकार का है। इसलिए सरकार को अपनी गलती सुधारते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी एवं गुरुद्वारा साहिबान के बैंक खातों को खोला जाना चाहिए।

प्रदर्शन में उप सचिव रूपिंदर सिंह, सतपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, सहायक सुपरवाइजर तलविंदर सिंह, रेशम सिंह, जगजीत सिंह, हरदियाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर जज सिंह, सुखविंदर सिंह, हरमीत सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप सिंह, नवराज सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, वरिंदरपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जुगवीर सिंह, परमजीत कौर, नवराज सिंह, प्रभजोत सिंह,मनप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें