कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि खेल विभाग हरियाणा की ओर से खेलो इंडिया केंद्र को अलाॅट करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। देशभर में सामान विकास और प्रशिक्षण मार्गों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्षम प्राधिकारी की ओर से 139 अतिरिक्त खेलो इंडिया केंद्रों को अधिसूचित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया केंद्र को अलॉट करने के लिए साइकिलिंग, ताइक्वांडो, शूटिंग, वुशू, जिमनास्टिक, रॉविंग, कराटे, गोल्फ सहित अन्य कई खेलों में प्रस्ताव मांगे गए हैं। इच्छुक पूर्व चैंपियन एथलीट जिला खेल कार्यालय कुरुक्षेत्र में खेलो इंडिया केंद्र का प्रस्ताव 10 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। इस आवेदन से संबंधित हिदायतें विभाग की वेबसाइट खेलो इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड है।