फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






कुरुक्षेत्र। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए चलाई जा रही स्कीमों के प्रति जनसाधारण को जागरूक किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों, सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए एचएससीएफडीसी डॉट ओआरजी डॉट इन पोर्टल 9 फरवरी तक खोला गया है। इसमें निगम की ओर से बैंक टाई अप, एनएसएफडीसी स्कीम के तहत माइक्रो फाइनेंस स्कीम (एमएफएस) और टर्म लोन स्कीम (टीएलएस) व एनएसकेएफडीसी स्कीम के तहत कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें किराना दुकान, मनियारी दुकान, सीएससी सेंटर, फ्रूट व सब्जी कार्य, बर्तन शॉप, फेरी, ई-रिक्शा, कपड़ा कार्य, मोबाइल रिपेयर, बिजली कार्य, दुकान, फर्नीचर कार्य, ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून इत्यादि को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से ऋण केसों में 50,000 रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें