फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. एमएस कादियान को मिला आईएआरएस रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड

Sat, 29 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो.एमएस कादियान को प्रतिष्ठित आईएआरएस रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करते अ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एमएस कादियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आईएआरएस रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इंडियन एसोसिएशन फॉर रिलायबिलिटी एंड स्टेटिसटिक्स (आईएआरएस) की ओर से प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 28 से 30 नवंबर तक एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक में सांख्यिकीय मॉडलिंग में वैश्विक प्रगति, अनुकूलन तकनीक और डेटा विज्ञान विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र के दौरान दिया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस उपलब्धि ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सांख्यिकी विभाग दोनों की प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रो. एमएस कादियान को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें