फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय रेडक्राॅस के महासचिव ने रेडक्रॉस समिति का किया दौरा

Sat, 29 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय रेडक्रॉस समिति के महासचिव डाॅ. सुनील कुमार ने जिला रेडक्रॉस समिति का दौरा किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप ने पुष्प गुच्छ देकर महासचिव का स्वागत किया। महासचिव डॉ. सुनील कुमार द्वारा रेडक्रॉस समिति के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक में अधिकारियों को कहा कि हमें मिलकर रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाना है। रेडक्रॉस समिति की ओर से सर्दी से बचने के लिए जरूरतमंद को कंबल व गर्म कपड़े वितरित करने के अभियान को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एलिंको के सहयोग से 3 दिसंबर को रेडक्रॉस भवन में जिले के दिव्यांगजनों, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण करवाया हुआ है, उन्हें बैटरी से संचालित रिक्शा, बैसाखी, कान की मशीन, कृत्रिम अंग नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें