फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. जितेंद्र विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के प्राणी शास्त्र विभाग के प्रो. जितेंद्र कुमार भारद्वाज को वर्ष 2026 के विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर से संबद्ध इस सूची में उन्होंने जैव चिकित्सा अनुसंधान एवं विष विज्ञान में वैश्विक रैंक 587 हासिल की। यह उनके शोध कार्यों और वैज्ञानिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय पहचान है।
विज्ञापन

प्रो. भारद्वाज का शोध जैव चिकित्सा और विष विज्ञान से संबंधित है। विष विज्ञान रासायनिक पदार्थों, पर्यावरणीय कारकों और हानिकारक तत्वों के जीवित प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करता है। यह अनुसंधान स्वास्थ्य जोखिमों के आकलन, पर्यावरणीय सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को समझने में महत्वपूर्ण है। इस सूची में स्थान मिलना विश्वविद्यालय के शोध कार्यों के लिए भी अहम है। यह अनुसंधान स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें