फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. ढांडा ने संभाला डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस का कार्यभार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  प्रो. जसबीर ढांडा कार्यभार संभालने के दौरान। स्वयं - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. जसबीर ढांडा ने विवि डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस का कार्यभार संभाला। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. जसबीर ढांडा को आगामी तीन वर्षों के लिए डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस बनाया गया है। प्रो. जसबीर ढांडा ने पदभार ग्रहण किया और यह जिम्मेदारी सौंपने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार जताया। उन्होंने लाइफ साइंस संकाय की प्रगति व अकादमिक मानकों को उच्च शिखर पर ले जाने की बात कही। प्रो. जसबीर ढांडा पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। इस मौके प्रो. अमित लूदरी, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुमन सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें