फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचकूला जोन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण आज किया जाएगा। उक्त जानकारी देते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े, खराब हुए मीटरों से संबंधित और वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें