फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दवा लेकर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। संभालखा से बकाली रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राजकुमार वासी गांव बीड बलसूआ जिला यमुनानगर ने बताया कि वह अपनी पत्नी पनमेश्वरी उम्र 55 वर्ष को एलर्जी की दवाई दिलवाने के लिए अपने तीन साल के पौत्र प्रतीक को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर गांव से सुबह आठ बजे के करीब चला था। बन गांव से अपनी पत्नी को देशी वैद्य से दवा दिलाकर सुबह 11 बजे वापस गांव लौट रहा था। उसकी पत्नी पनमेश्नरी प्रतीक को अपनी गोद में लेकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी। जब वे गांव संभालखा से गांव बकाली रोड पर बालाजी आश्रम के नजदीक पहुंचे तो उसके आगे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ जा रहा था।
विज्ञापन

उसने हॉर्न दिया और वह ट्रैक्टर ट्राली की दाहिनी साइड से मोटरसाइकिल निकालने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने एकदम ट्रैक्टर को उसकी तरफ घुमा दिया और ट्रैक्टर के अगला पहिए से उन्हें टक्कर लगी। इससे वह तथा उसकी पत्नी व गोद में लिया पौत्र दाहिनी ओर खेतों में मोटरसाइकिल सहित गिर गए और उसकी पत्नी बायीं ओर गिर गई। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसकी पत्नी के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी मूलचंद का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें