फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठंड से बढ़ी दिक्कतें, अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर न घूमने की सलाह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्दी के मौसम में चलने वाली शीतलहर लोगों की दिक्कतें बढ़ाने लगी है, जिससे सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। सर्दी के मौसम में जहां बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ गई हैं तो वहीं बच्चे और युवाओं पर भी इसका असर देखा जाने लगा है। कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसके अलावा दमा, अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत होने के मरीज भी बढ़ गए हैं। चिकित्सक अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर न घूमने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। शीतलहर चलने से सुबह-शाम लोग कंपकंपाने भी लगे हैं। हालांकि दिन में धूप खिल रही है लेकिन इसके बीच शीतलहर अपना पूरा असर दिखा रही है। शनिवार शाम छह बजे के बाद शीतलहर ने अपना असर दिखाया, जिससे बचने के लिए लोगों को दोबारा गर्म कपड़े पहनने पड़े। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री व न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार ठंड बढ़ जाने के कारण सूर्योदय व सूर्यास्त के समय में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। एलएनजेपी अस्पताल में पहले जहां 700 के करीब ओपीडी होती थी, वह बढ़कर एक हजार के पार चली गई है। इसमें अधिकतर खांसी, जुकाम, गले व सिर में दर्द और वायरल बुखार के मरीज शामिल हैं।


आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान
मौसम विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सर्दी बढ़ने के साथ धुंध भी होने की संभावना बनी हुई है। इससे रोजमर्रा के कार्यों पर असर देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें