कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह के कार्य दिवस में सोमवार व वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की रिपोर्ट ले रहे हैं।
नगराधीश आशीष कुमार ने सोमवार को समाधान शिविर में क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति