फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में आज पहुंचेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री के निजी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में एक और जांच कमेटी शुक्रवार दोपहर तक पहुंचेगी। तीन सदस्यीय कमेटी में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निजी सचिव आईएएस अधिकारी एस. विनीत और उनके साथ दो अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। यह जांच टीम संस्थान में हुई लगातार चार आत्महत्याओं के मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


वहीं पहले से संस्थान में मौजूद कमेटी के साथ भी विचार-विमर्श करेगी। जानकारी के अनुसार यह हाई-लेवल टीम संस्थान में हो रही आत्महत्या के मामलों के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षकों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन


एनआईटी में पहले से मौजूद कमेटी जिसमें डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे और डॉ. बिनोद कनौजिया शामिल हैं, उन्होंने वीरवार को दिनभर बातचीत का दौर जारी रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें