फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हार्ट अटैक से बंदी की मौत, शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में सोमवार को हार्ट अटैक से एक बंदी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को न्यायाधीश की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा। मृतक बंदी की पहचान फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले जरनैल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल में मौजूद चिकित्सक के पास उसे ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि प्रांरभिक जांच में उसकी मौत हार्ट अटैक से ही सामने आई है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें