फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुमिता ठाकुर को महिला दिवस के अवसर पर उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रेरणा वृद्ध आश्रम, भगवती वेलफेयर सोसाइटी, समाचार क्यारी पंचकूला द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोह में प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्थान के प्रयासों की सराहना की गई। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें