फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 41 लोगों ने लिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांव हरियापुर में आयोजित नवीन संकल्प शिविर में ग्रामीणों ने दी जा रही सुविधाओं का लाभ लिया। इस संकल्प शिविर में पेंशन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड संबंधित मुद्दों का समाधान भी किया गया। कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर आरंभ किए गए नवीन संकल्प शिविरों में विशेष रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट भी चलाई जा रही है, जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं दी जाती है। शिविर में 41 लोगों को परामर्श और मुफ्त दवाईयां दी गईं साथ ही 11 लोगों के यूरीन और रक्त के टेस्ट भी किए गए। आज के नवीन संकल्प शिविर में 28 लोगों की समस्याओं का समाधान और छात्रवृत्ति योजना के बारे विस्तृत जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें