फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधान अंकुर गुप्ता को मिला उत्कृष्ट प्रधान अवार्ड

विज्ञापन
लाडवा। अवार्ड दिखाते  पूर्व प्रधान अंकुर गुप्ता व अन्य।
विज्ञापन
रोटरी के प्रोजेक्ट आहार को मिला इनोवेटिव व यूनिक प्रोजेक्ट अवार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा। सामजिक संस्था रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट आहार को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट का अवार्ड मिला। रोटरी का सत्र एक जुलाई से 30 जून तक होता है तो हाल ही में सम्पूर्ण हुए रोटरी सत्र 2023-24 का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड कार्यकम रोटरी मंडल 3080 के मंडलाध्यक्ष अरुण मोंगिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें रोटरी मंडल 3080 की 108 क्लबों ने भाग लिया।
क्लब के पूर्व प्रधान और पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष अमित सिंघल ने बताया कि क्लब को बेहतरीन सामजिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट क्लब अवार्ड से नवाजा गया। वहीँ, क्लब के प्रधान अंकुर गुप्ता को उत्कृष्ट प्रधान पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

क्लब सचिव इशांत गोयल को उत्कृष्ट सचिव, मंडल सहायक प्रशिक्षक विकास सिंघल को भी उत्कृष्ट सहायक प्रशिक्षक का सम्मान दिया गया। इसके अलावा क्लब के प्रोजेक्ट आहार को इनोवेटिव और यूनिक प्रोजेक्ट अवार्ड प्राप्त हुआ। शहर की रोटरी क्लब की तरफ से प्रोजेक्ट आहार के अंतर्गत क्षेत्र के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसे मंडल 3080 के मंडलाध्यक्ष की तरफ से अत्यंत सराहा गया और यूनिक प्रोजेक्ट से नवाजा गया।
विज्ञापन

क्लब के 2023-24 के प्रधान अंकुर गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्लब हमेशा ही सामजिक कार्य करने में अग्रणी रहा है जिसकी वजह से क्लब को ये सभी अवार्ड्स प्राप्त हुए जो सभी सदस्यों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर वर्तमान प्रधान नरेश, सचिव राकेश खुराना, पूर्व सहायक प्रशिक्षक विकास सिंघल, पूर्व सचिव इशांत गोयल, रविकांत गिरधर, राजेश वर्मा, सुमीत गर्ग, दीपक सिंघल, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें